फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पौनी पीएचसी में डिजिटल एक्स-रे मशीन लगाई जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। प्राइमरी हेल्थ सेंटर में नॉन डिजिटल एक्स रे मशीन के स्थान पर डिजिटल एक्स रे मशीन लगाने की मांग की गई है। मौजूदा समय के दौरान जिस मशीन से एक्सरे किए जाते हैं उससे बहुत कम मरीज ही स्वास्थ्य केंद्र पहुंच पाते हैं।
विज्ञापन

लोगो का कहना है कि नॉन डिजिटल एक्सरे मशीन से कराए गए एक्सरे साफ नहीं आते है। लोगों को एक्सरे करवाने के लिए प्राइवेट क्लीनिक में जाना पड़ता है। स्थानीय निवासी अंचल शर्मा, सुखविंदर सिंह, देविंद्र शर्मा ने बताया कि कुछ महीने पहले पीएचसी को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिली है। इससे लोगों को राहत मिली है। अब हम डायरेक्टर हेल्थ से मांग करते हैं कि हमें डिजिटल एक्स रे मशीन दी जाए।
विज्ञापन

बीएमओ डॉक्टर अशरफ कूचे ने बताया कि डिजिटल एक्स रे मशीन के लिए डायरेक्टर हेल्थ को लिखा है। उम्मीद है कि जल्द ही डिजिटल एक्स रे मशीन मिल जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें