फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रियासी के हायर सेकेंडरी स्कूल में लेक्चरर की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिला मुख्यालय में स्थित लड़कों के राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में विशेषज्ञ लेक्चरर की भारी कमी है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्यारहवीं व बारहवीं कक्षाओं के विद्यार्थी जैसे तैसे काम चला रहे हैं। मौजूदा समय के दौरान स्कूल में हिंदी, बॉटनी, जियोलॉजी, गणित, विज्ञान, हिस्ट्री, उर्दू, इकोनॉमिक्स, पॉलिटिकल साइंस के साथ ही इंग्लिश पढ़ाने वाले दो लेक्चरर नहीं हैं। कुल मिला कर स्कूल में दस लेक्चरर की पोस्ट खाली पड़ी हुई है।
विज्ञापन

कांग्रेस के युवा नेता करन दीप सिंह ने बताया कि उक्त स्कूल जिला मुख्यालय में स्थित है। यहां पर विद्यार्थियों को पढ़ाने वाले लेक्चरर पूरे नहीं हैं। इससे विद्यार्थियों का भविष्य अधर में है। प्रिंसिपल दीपक शर्मा ने बताया कि स्कूल में चार स्थायी लेक्चरर है जोकि अपनी कक्षाएं संभाल रहे हैं, बाकी लेक्चरर की एडजस्टमेंट कर दी गई है। शनिवार को बॉटनी के लेक्चरर ने भी ज्वाइन कर लिया है। विद्यार्थियों को कोई परेशानी नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें