फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पीएचसी पौनी में अल्ट्रासाउंड सुविधा आज से, गर्भवतियों का होगा फ्री टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। प्राइमरी हेल्थ सेंटर में रोगी कल्याण समिति की बैठक विधायक कुलदीप राज दुबे की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीन चलाने की भी चर्चा हुई। विधायक ने फैसला किया कि बुधवार से अल्ट्रासाउंड शुरू होगा जिस का लाभ पौनी की जनता खास कर महिलाओं को मिलेगा।
विज्ञापन

हफ्ते में दो दिन बुधवार और शनिवार को लोगों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी। गर्भवती महिलाओं के लिए अल्ट्रासाउंड निशुल्क होगा। अन्य लोगों को सौ रुपए खर्च कर इस की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा पीएचसी में धोबी का काम करने वाले मुहम्मद लतीफ का तीन हजार प्रतिमाह वेतन बढ़ाया गया। इससे पहले उन्हें नौ हजार रुपए वेतन मिलता था।
इस अवसर पर जिला विकास परिषद सदस्य पौनी रीता शर्मा, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर अशरफ कूचे के साथ भारतीय जनता पार्टी के मंडल प्रधान संजीव शर्मा, पूर्व मंडल प्रधान अजय सेठ, माड़ी नाला के पूर्व सरपंच प्रकाश सिंह, पूर्व सरपंच खैरालैड करुणानिधि व अन्य लोग मौजूद रहे। बैठक में पीएचसी में स्वास्थ्य सुविधा में सुधार लाए जाने पर कई अन्य अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें