कटड़ा कृषि विभाग के अधिकारी फूलों का निरीक्षण करते हुए
- फोटो : katra news
कटड़ा। धर्मनगरी-उधमपुर मार्ग पर भागथा में कृषि विभाग की टीम ने फील्ड दौरा किया। टीम ने किसान शौकत अली की गेंदे की खेती का निरीक्षण किया और उनके द्वारा अपनाई जा रही उन्नत कृषि पद्धतियों का मूल्यांकन किया। साथ ही विभाग की ओर से हाल ही में उपलब्ध कराई गई स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली की भी विस्तृत समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने किसान से बातचीत कर उनकी भावी योजनाओं और पारंपरिक फसलों से आगे बढ़कर फूल-आधारित उद्यम को सशक्त बनाने से संबंधित सुझाव भी सुने।