फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पौनी कस्बे में रात में बढ़ाई जाए पुलिस की गश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। कस्बे के मुख्य बाजार में स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से बाजार में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। लोगों ने कहा, सर्दियां शुरू होते ही चोरी की वारदातें शुरू हो जाती हैं। दो दिन पहले ही एक स्थानीय युवक को दुकान में चोरी करते पकड़ा था।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदार अंचल शर्मा ने कहा, दोपहर के समय भी पुलिस की गश्त बहुत कम होती है। हालांकि स्कूल समय पर पुलिस बाजार में मौजूद रहती है। हम चाहते है कि शाम के बाद पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए ताकि शरारती तत्वों पर लगाम लगाई जाए।
दुकानदार तारा सिंह ने कहा, हम पुलिस प्रशासन से अपील करते हैं कि रात के समय गश्त बढ़ाई जाए क्योंकि सर्दियां आते ही चोरियों का सिलसिला शुरू हो जाता है। अभी दो दिन पहले हो एक स्थानीय युवक को दुकान में चोरी करते पकड़ा था।
विज्ञापन

दुकानदार सुखविंदर सिंह ने कहा, बाजार में शाम के समय शराबी लोग बहुत हल्ला करते हैं। कई बार नशे में लोग दुकानों के बाहर लगा सामान भी उठा लेते हैं। जबसे नए एसएचओ आए हैं, उन्होंने स्कूल के समय और स्कूल बंद के समय गश्त को बढ़ाया है। हम चाहते हैं कि इसी तरह से रात तक पुलिस की मौजूदगी हो ताकि कोई अप्रिय घटना न घटित हो।


कोट
हमने बाजार में गश्त शुरू कर रखी है। शाम के समय गश्त बढ़ाने की मांग अगर की जा रही है तो जरूर बढ़ाया जाएगा। बहुत जल्द स्थानीय दुकानदारों के साथ बैठक होगी।
विज्ञापन

-सुमित मगोतरा, एसएचओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें