फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शिवखोड़ में रोजाना पहुंच रहे ढाई हजार श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। आधार शिविर रनसु शिवखोड़ी में श्रद्धालुओं की संख्या में दिन व दिन बढ़ोतरी हो रही है। आधार शिविर के बाजार में एक बार फिर पहले जैसी चहल पहल देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदार अजीत शर्मा व कुश कोहली का कहना है कि बीते साल यात्री बस पर हुए हमले से दिन रात श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती थी। घटना के बाद श्रद्धालुओं की संख्या घट गई, जिस कारण व्यापारी वर्ग परेशान था। उसके बाद पहलगाम हमला व ऑपरेशन सिंदूर का असर भी यात्रा पर हुआ। अब प्रतिदिन अढ़ाई हजार के करीब श्रद्धालु भोले बाबा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं, जिस कारण पूरी नगरी भोले के जयघोष से गूंज रही है। बीते मंगलवार को 2164, बुधवार को 2700 व वीरवार को शाम पांच बजे तक 2544 श्रद्धालुओं ने भोले बाबा के दर्शन किए। आने वाले दिनों में यात्रा में बढ़ोतरी होने की आशा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें