फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंटर जोन के स्कूलों का समय सुबह साढ़े दस से दोपहर 3:30 बजे तक किया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। तापमान में गिरावट के चलते विंटर जोन के स्कूलों के समय में बदलाव की मांग जोर पकड़ने लगी है। लोगों ने स्कूलों का समय सुबह साढ़े दस से शाम साढ़े तीन बजे तक करने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि तापमान में गिरावट के कारण पहाड़ी इलाकों में सुबह और शाम के समय ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। इसके जिसके चलते बच्चों को सुबह जल्दी स्कूल जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और इससे उनकी सेहत बिगड़ने का भी खतरा पैदा हो रहा है।
वहीं इस संबंध में ब्लाॅक लाटी की पंचायत सिरा ए के पूर्व सरपंच मक्खन सिंह मन्हास द्वारा शिक्षा मंत्री को समय में बदलाव के लिए एक मांगपत्र भी भेजा गया है।
विज्ञापन

इसमें आग्रह किया गया है कि हमारे पहाड़ी और दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों जैसे लाटी, बसंतगढ़, गुल गुलाब गढ़, पंचैरी, डुडू, रामनगर, घोरडी और इसी तरह के क्षेत्रों की भौगोलिक और जलवायु परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, इस समय को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक कर दिया जाए। यह शिक्षकों और छात्रों दोनों के लिए अधिक उपयुक्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें