पौनी। पंचायत खैरालैड में इरिगेशन की कूहल पिछले कई महीनों से क्षतिग्रस्त है। किसानों को खेतों के लिए पानी नहीं मिल रहा है। कई जगह कूहल क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों की उपजाऊ जमीन तो खराब हो रही है। खेतों में लगाई गई अन्य फसल भी पानी नहीं लगने से खराब हो रही है। गांव के स्थानीय किसानों को नुकसान पहुंच रहा है।
स्थानीय किसान वेद प्रकाश, विजय कुमार, अनीता देवी व गुलशन ने बताया कि कुछ लोगों को अपनी उपजाऊ जमीन में फसलों को पानी देना होता है तो वह कूहल का पानी इस्तेमाल करते हैं। मगर अब कूहल के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण किसानों के खेतों में पानी नहीं लगने के कारण उनकी जमीन व उनमें लगी फसल खराब हो रही है। इरिगेशन विभाग को चाहिए कि कई जगह से क्षतिग्रस्त हुई कूहल की मरम्मत की जाए। इरिगेशन के कार्यकारी इंजीनियर अंकुश ने बताया कि कूहल की डीपीआर बना कर भेज दी है। क्षतिग्रस्त कूहल को ठीक करने का काम अगले हफ्ते से शुरू कर दिया जाएगा।