चिनैनी। चिनैनी-दोमेल मार्ग के बीच लगातार तीसरे दिन भी गाड़ियों की आवाजाही बंद रही और गाड़ियां लंबे मार्ग के जरिए चिनैनी-सुद्धमहादेव मार्ग से दोमेल पहुंचीं। लगातार मार्ग बंद होने के कारण दुकानदारों का कार्य तीसरे दिन भी प्रभावित रहा और उन्हें काफी नुकसान झेलना पड़ा। दुकानदारों ने कहा कि चिनैनी-दोमेल मार्ग पर एक तो तारकोल पूरी सड़क पर नहीं बिछाया जा रहा है और दूसरा गाड़ियों की आवाजाही बंद होने से लोगों के लिए दिक्कतें खड़ी हो गई हैं।