फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पौनी कस्बे के मुख्य बाजार में गड्ढों की भरमार, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। कस्बे के मुख्य बाजार में कान्हा सड़क मार्ग पर गड्ढों की भरमार है। मुख्य बाजार में ही करीब 100 मीटर रोड नाले में तबदील हो गया है। सड़क खराब होने के कारण वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं, लेकिन विभाग इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय दुकानदार अनिल सोलर ने बताया कि हमने करीब एक महीने पहले चेतावनी दी थी कि 100 मीटर रोड में बहुत गड्ढे हो गए हैं। इस कारण आने जाने वाले वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहे हैं। विभाग इतने से गड्ढे नहीं भर रहा। मतलब साफ है कि विभाग चाहता है कि लोग प्रदर्शन करें, तभी गड्ढे भरने का काम किया जाएगा।
स्थानीय दुकानदार विमल शर्मा ने बताया कि खराब रोड से परेशानी स्थानीय लोगों को है विभाग को नहीं। हर महीने डाक बंगला में विधायक का जनता दरबार लगता है, लेकिन कोई जनता की समस्या का हल करने के लिए राजी नहीं है। बहुत बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन



स्थानीय निवासी दीदार सिंह ने कहा, सड़क में गड्ढों की समस्या करीब चार पांच महीनों से ज्यादा समय से बनी हुई है। हम जब बाजार आते जाते है तो ऐसा लगता है की हम कही खड्ड में पहुंच गए हैं। बाजार की यह हालत है तो गांव में क्या हालत होगी। हम चाहते हैं कि सड़क पर गड्ढे जल्द भरे जाएं।



कोट
इस रोड में पड़े गड्ढे भरने को लेकर ठेकेदार को कहा है। रनसु कंडा सड़क मार्ग में तारकोल डालने का काम शुरू होने वाला है। करीब एक हफ्ते तक उसी समय मुख्य बाजार में बने गड्ढे भरने का काम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-बलविंदर सिंह, एईई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें