फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पौनी में खाई गिरे ई-रिक्शा में सवार एक घायल ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। रनसु-संगड़ मार्ग के चीड़ मोड के पास शुक्रवार सुबह खाई में गिरे ई-रिक्शा में सवार एक घायल ने शुक्रवार देर रात दम तोड़ दिया। हादसे में तीन अन्य घायलों का इलाज जारी है। सभी एक ही परिवार के हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सभी लोग ई रिक्शा में सवार होकर शादी समारोह में जा रहे थे। संगड़ क्षेत्र के चीड़ मोड़ में ई रिक्शा के चालक का नियंत्रण खो जाने से गहरी खाई में जा गिरा। इसमें बैठे चालक के ससुर कपूर सिंह पुत्र बेली राम (62) निवासी संगड़ तहसील पौनी को इलाज के लिए जीएमसी रेफर किया गया था जहां उपचार के दौरान उनकी देर रात मौत हो गई। घायल चालक सहित उसकी सास व पत्नी का इलाज चल रहा है। शनिवार सुबह मृतक का शव गांव में पहुंचने के बाद दोपहर को अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें