फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डीसी रियासी ने जनता दरबार लगा कर सुनी लोगों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। कस्बे के स्थानीय डाक बंगला में जिला आयुक्त निधि मलिक ने जनता दरबार लगा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर लोगों के साथ ही सभी सरकारी विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। डीसी ने बहुत सी समस्याओं का मौके पर ही निवारण भी किया।
विज्ञापन

भांबला के सरपंच अनिल शर्मा ने बताया कि एग्रीकल्चर उपजाऊ जमीन पिछले दो महीने में हुई बारिश के कारण खराब हुई है। सरकार मदद के तौर पर किसानों का केसीसी लोन माफ करे। इसके अलावा गरीब किसानों को सरकार गेहूं की फसल लगाने के लिए फ्री बीज उपलब्ध कराए ताकि किसानों को राहत मिले।
वहीं भांबला स्वास्थ्य केंद्र के लिए दो डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग भी की गई। पंचायत डडवा के पूर्व सरपंच दीप राज व पूर्व सरपंच सुषमा शर्मा ने बताया कि उनके क्षेत्र में पानी की भारी कमी है, जिसे दूर किया जाए। उनके गांव में प्राकृतिक जल स्रोत नहीं है जहां से लोग पीने का पानी ला सकें।
विज्ञापन

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान दीदार सिंह ने बताया कि प्राइमरी हेल्थ सेंटर में अल्ट्रासाउंड मशीन की सुविधा दी गई है लेकिन अभी तक उसे प्रयोग में नहीं लाया गया है जिस कारण समस्या बनी हुई है। मशीन को जल्द प्रयोग में लाया जाए। उस के साथ ही पौनी बस स्टैंड के लिए शीप हसबेंडरी की जगह पर बस स्टैंड के लिए जगह देखी जाए ताकि आए दिन बाजार में लगने वाले जाम की समस्या हल हो। माड़ी नाला के पूर्व सरपंच प्रकाश सिंह ने कहा कि राशन कार्ड की ऑनलाइन साइट करीब एक साल से बंद पड़ी है। इसके चलते लोगों को राशन कार्ड संबंधित परेशानियों आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें