चिनैनी। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पुलिस स्टेशन चिनैनी की तरफ से राष्ट्रीय एकता: विविधता में एकता विषय पर एक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एसडीपीओ चिनैनी सुखवीर सिंह और थाना प्रभारी रघुवीर सिंह ने भी भाग लिया। स्कूल में हुई संगोष्ठी के जरिए बच्चों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस दौरान समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प भी लिया गया। इस दौरान यूथ सर्विस एंड स्पोर्ट्स की ओर से यूथ फेस्टिवल का आयोजन भी किया गया। इसमें कई बच्चों को सिलेक्ट कर जिला स्तर के लिए भेजा गया।