पौनी। बीते रविवार रात को कोटला से राजोरी की तरफ घास लेकर जा रहे ट्रक में आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घास की मात्रा ट्रक में ज्यादा थी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि सड़क के ऊपर से गुजर रही बिजली की तार के साथ घास छू गई होगी। तारों से निकली चिंगारी घास पर गिरी होगी जोकि बाद में आग में बदल गई।
ड्राइवर ने घास में आग लगी देखी तो उसने ट्रक को रनसु की तरफ दौड़ाया ताकि पानी वाले स्थान पर पहुंच जाए और आग को बुझाया जा सके। लोगों ने देखा कि ट्रक में आग लगी देखी तो पानी की बाल्टियां लेकर दौड़े व घास पर फेंकीं। आग पर मशक्कत से काबू पाया जा सका। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए तहसील में दमकल विभाग की गाड़ियों का होना अनिवार्य है।