उधमपुर। जिले के दस किसानों के एक समूह को जिला विकास आयुक्त सलोनी राय ने श्रीनगर के लिए रवाना किया। किसान केंद्रीय शीतोष्ण बागवानी संस्थान श्रीनगर में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
यह प्रशिक्षण दौरा 27 से 31 अक्तूबर 2025 तक कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी योजना के तहत आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान, किसानों को उच्च घनत्व वाले सेब के बागों के रखरखाव और प्रबंधन से जुड़ी तकनीकी जानकारी प्राप्त होगी। उन्हें सेब के बागों के प्रबंधन के अन्य पहलुओं के अलावा छत्र प्रबंधन, छंटाई तकनीक, पोषक तत्व प्रबंधन, पौध संरक्षण उपाय, नर्सरी प्रबंधन की मूल बातें और मानक प्रसार तकनीकों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।