पौनी। कस्बे में अक्सर जाम की स्थिति होने के कारण वाहन चालकों के साथ ही पैदल चलने वाले राहगीर भी परेशान हो रहे हैं।
कस्बे में कहीं भी गाड़िया खड़ी करने के लिए कोई भी स्टैंड या पार्किंग नहीं है। बसें और अन्य वाहन बीच बाजार में ही लगाए जाते हैं। ग्राहकों को भी बीच बाजार में ही अपने वाहन खड़े करने पड़ते हैं।
शिवखोड़ी की ओर जाने वाले यात्री वाहन भी इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं जिस कारण गाड़ियों की आवाजाही ज्यादा होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। सीनियर सिटीजन फोरम के सदस्य पूर्व जोनल शिक्षा अधिकारी जितेंद्र देव ने बताया कि हमारी बैठक फोरम के सदस्यों साथ हुई है।
बैठक में भारी जाम की समस्या को लेकर तहसीलदार साहिल रंधावा के साथ एक दो दिनों में भेंट की जाएगी। प्रशासन से पार्किंग के लिए कोई सरकारी स्थान देखने की अपील की जाएगी। लोगों की समस्या का हल करवाने का पूरा प्रयास होगा।