फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: खैरालैड में लगे हैंडपंप खराब, लोग पानी की समस्या से जूझ रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। तहसील मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित पंचायत खैरालैड में पानी की कमी से लोग परेशान हैं। कई जगह लगे हैंडपंप खराब होने से लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी त्रिलोक सिंह व संजय सेठ ने बताया कि गुरदयाल मोहल्ले में लगे हैंडपंप दो वर्षों से खराब पड़े हैं। किसी ने भी हैंडपंप ठीक कराने के लिए कदम नहीं बढ़ाया है। जब नेता जीत जाते हैं तो उसके बाद कोई हाल पूछने नहीं आता।
जिला विकास परिषद सदस्य केवल कृष्ण शर्मा ने बताया कि हमने पूर्व सरपंचों को कहा है कि उनकी पंचायत में जितने भी हैंडपंप खराब पड़े हैं, उनकी सूची बनाकर भेजें। खराब पड़े हैंडपंप ठीक कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें