फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सानिया ने उत्तीर्ण की नीट की परीक्षा, डॉक्टर बनकर करना चाहती है सेवा

विज्ञापन
परिजनों के साथ सानिया। - फोटो : poni news
विज्ञापन
पौनी। कस्बे के पुरिया गांव निवासी सानिया चौधरी पुत्री अमजद अली ने नीट परीक्षा 2025 में सफलता हासिल की है। सानिया ने बारहवीं तक की शिक्षा राजकीय गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल पौनी में की है। उन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई के साथ-साथ नीट की तैयारी ऑनलाइन की है।
विज्ञापन

सानिया चौधरी डॉक्टर बनकर गरीब लोगों की सेवा करना चाहती है। उनकी इस उपलब्धि ने न सिर्फ उनके समुदाय, गांव और तहसील को गौरवान्वित किया है बल्कि यह भी साबित कर दिया है कि सच्ची लगन, सही मार्गदर्शन और दृढ़ संकल्प से किसी भी परिस्थिति में सफलता हासिल की जा सकती है। उनकी इस सफलता से परिवार में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें