पौनी। कस्बे के मुख्य बाजार में राजकीय गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के साथ बने एक मात्र शौचालय में लोग जाने से भी कतरा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शौचालय में इतनी गंदगी है कि खड़ा हो पाना भी मुश्किल हो गया है।
गौरतलब है कि कस्बे में एकमात्र सुलभ शौचालय बनाया गया है। यहां पर रखे सफाई कर्मचारी पर आरोप है कि वह सुबह शौचालय खोलता है और शाम को बंद करने के लिए आता है। सफाई की और ध्यान नहीं देता है। जिस कारण न तो शौचालय में कोई जा पाता है न ही इस का कोई लाभ लोगों को मिल रहा है।
कोट
सुलभ शौचालय में एक कर्मचारी कभी कभार सफाई करते हुए देखा जाता है। दिन भर शौचालय में कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति नहीं होता। इसके चलते लोग आते हैं और गंदगी डाल कर चले जाते हैं। अगर जिम्मेदार व्यक्ति वहां पर मौजूद हो तो सफाई व्यवस्था बनी रहेगी।
राम लाल, स्थानीय दुकानदार
शौचालय में सफाई व्यवस्था ही खराब है वहां पर खड़ा हो पाना ही मुश्किल है। जब तक वहां पर कोई जिम्मेवार अधिकारी नहीं होगा तो व्यवस्था में सुधार नहीं हो सकता।
-जुगल किशोर, ई-रिक्शा चालक
सुलभ शौचालय पर सरकार ने लाखों रुपए खर्च किए हैं, लेकिन इसकी देखभाल न होने के कारण स्थिति खराब होती जा रही है। महिलाओं के बाथरूम में ताला लगा हुआ है। इसकी हालत में सुधार होना चाहिए।
-विमल शर्मा, स्थानीय दुकानदार
कोट
एक सफाई कर्मी रखा हुआ है। अगर वह वहां पर मौजूद नहीं होता है और सुलभ की देखरेख नहीं करता है तो इस की जांच की जाएगी। अगर गलत पाया जाता है तो उसकी जगह अन्य सफाई कर्मी नियुक्त कर दिया जाएगा।
-राज कुमार सिंह, सुलभ इंचार्ज