फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: उधमपुर से किरची एसआरटीसी बस सेवा एक महीने से बंद, गांववासी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। एक महीना पहले भारी बारिश के चलते जिले में कई जगहों पर पस्सी आने से सड़के क्षतिग्रस्त हो गईं। इसमें उधमपुर से लाठी कीर्ति की ओर जाने वाली सड़क भी क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। इसके चलते पिछले 1 महीने से उधमपुर से किरची की ओर जाने वाली एसआरटीसी बस सेवा बंद पड़ी हुई है। इसके चलते गांववासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से जल्द से जल्द लाठी से किरची की ओर जाने वाले मार्ग की मरम्मत करवा कर बंद पड़ी बस सेवा को शुरू किया जाए। ताकि रोजाना आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। इस संदर्भ में मारौठी के पूर्व सरपंच अंग्रेज सिंह का कहना है कि एक महीना पहले हुई भारी बारिश के चलते क्षेत्र में कई सड़के पस्सियां गिरने से टूट चुकी हैं जिसके चलते लिंक मार्गों पर अभी तक वाहनों की आवाज बहाल नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि हम प्रशासन से यही मांग करते हैं कि जल्द से जल्द उधमपुर से किरची की ओर जाने वाली बंद पड़ी एसआरटीसी बस सेवा को बहाल किया जाए। उन्होंने कहा कि बस सेवा न चलने से क्षेत्र के साथ लगते आसपास के लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बस सेवा न चलने से क्षेत्र वासियों को रोजाना कई किलोमीटर पैदल चलकर आना जाना पड़ रहा है। जिस कारण लोग काफी परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में संज्ञान लेने की मांग की है ताकि जल्द से जल्द गांव वासियों को आ रही समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें