पौनी। स्थानीय नेचर्स लैप इंटरनेशनल हाई स्कूल के छात्र ठाकुर अनिरुद्ध सिंह ने एससीईआरटी जम्मू में आयोजित संभाग स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
एससीईआरटी जम्मू में क्वांटम युग की शुरुआत संभावनाएं और चुनौतियां विषय पर एक विज्ञान संगोष्ठी आयोजित हुई। इसमें जम्मू संभाग के दस जिलों के बीस प्रतिभाशाली छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
नेचर्स लैप इंटरनेशनल हाई स्कूल पौनी का प्रतिनिधित्व करने वाले दसवीं के छात्र ठाकुर अनिरुद्ध सिंह ने संभाग स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने उन्हें यूटी स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी के लिए चयनित किया है जहां वह संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।