फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मानव उत्थान सेवा समिति ने सफाई अभियान चलाया, दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
वीनस चौक पर स्थित सद्भावना पार्क में सफाई अभियान चलाते मानव उत्थान सेवा समिति के सदस्य। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
उधमपुर। मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से रविवार को शहर के दो पार्कों में मासिक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस स्वच्छता अभियान की अगुवाई उधमपुर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष डॉ. जोगेश्वर गुप्ता और रामनगर 1 के जिला विकास परिषद सदस्य मूलराज ने की। उन्होंने बताया कि प्रख्यात मानवतावादी सदगुरुदेव सतपाल महाराज की वरिष्ठ शिष्या एवं मां राज- राजेश्वरी आश्रम प्रभारी महात्मा शमा बाई के दिशा निर्देशन में यह अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन


इसमें गत माह की भांति मानव सेवा दल स्वयंसेवकों एवं समिति सदस्यों ने वीनस चौक स्थित सद्भावना पार्क से स्वच्छता अभियान प्रारंभ किया और पार्क को साफ किया। तत्पश्चात स्वयंसेवक नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क की तरफ रवाना हुए और वहां पहुंचकर पेड़ों की फालतू टहनियों को काटकर तथा ग्रास कटिंग मशीन से घास को काटकर और झाड़ू लगाकर दोनों पार्कों को साफ-सुथरा किया।
डॉ. जोगेश्वर गुप्ता ने कहा कि मानव उत्थान सेवा समिति का स्वच्छता के प्रति जन जागरण का कार्य अति प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि अन्य संस्थाओं को भी आगे आकर शहर के बाकी पार्कों को भी गोद लेकर शहर को सुंदर बनाने में सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

सफाई अभियान में मानव सेवा दल के प्रांत पाल सूरम चंद थापा, मंडल प्रमुख जोगिंदर कुमार, जिला प्रमुख देवराज दाया, जिला संयोजक जीवन कुमार, जगदेव चंद, सुभाष चंद्र, केशव शर्मा, आदित्य भगत, रजनी देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें