फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पौनी में कई जगह पर भूस्खलन, कई घंटे मार्ग बंद रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। क्षेत्र में दो दिन से जारी बारिश से मंगलवार को कई जगह भूस्खलन होने के कारण यातायात प्रभावित रहा। जम्मू-पुंछ नेशनल हाइवे में सुबह कालीधार स्थित गोदर के पास भूस्खलन के कारण करीब एक घंटा यातायात बंद रहा। मार्ग बंद होने से वाहनों की काफी लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

रनसु शिवखोड़ी मार्ग पर दादर मोड़ में भूस्खलन के कारण वाहनों के पहिए करीब तीन घंटे तक थमे रहे। बाद में जेसीबी लगाकर मार्ग को खोल दिया गया। माड़ी नाला की ओर जाने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाए गए मार्ग में भी भूस्खलन होने से स्कूल जाने वाले बच्चे भी स्कूलों में पहुंचने से वंचित रहे। मार्ग बंद होने से वाहन नहीं चल सके। दोपहर को ही सड़क पर पड़ा मलबा हटा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें