रियासी। श्री सनातन धर्म सभा में मंगलवार को श्रीमद्भागवत भागवत कथा के छठे दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। मंगलवार को कथा में सूरज कौशल ने बताया कि द्वारका में जब बाढ़ की स्थिति बन गई और चारों तरफ पानी ही पानी हो गया। गांव में रहने वाला हर एक ग्रामीण त्राहिमाम करने लगा। सभी भगवान से हाथ जोड़ विनती करने लगे और बचाने की गुहार लगाने लगे। बाल कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी एक उंगली पर उठाया उस के नीचे गांव से सभी लोगों को उन के माल-मवेशियों के साथ शरण दी। बारिश का कोहराम रुकने उपरांत सभी को पर्वत के नीचे से सुरक्षित निकाला। कथा के दौरान भगवान कृष्ण को गोवर्धन पर्वत उठाए हुए झांकी निकाली गई। कथा का समापन वीरवार को होगा।