पौनी। रनसु स्थित शिवखोड़ी धाम में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि यह आंकड़ा बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्रा के बाद हुआ है। बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्रा के बाद शिवखोड़ी में आने वाई श्रद्धालुओं की संख्या करीब पांच हजार के पहुंच चुकी थी। तीन दिन में 6606 भक्तों ने भोले बाबा के दर्शन किये हैं।
अब निरंतर यात्रा की संख्या शनिवार को 2015 रविवार को 2017 व सोमवार को शाम पांच बजे तक 2574 शिव भक्तों ने भोले बाबा के दर्शन किए। घोड़ा व पालकी चालक बारिश में भी सेवाएं देते रहे। प्रतिदिन दो हजार के करीब श्रद्धालु शिव गुफा में पहुंच कर प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन कर रहे हैं। शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड ने भक्तों के लिए कड़े इंतजाम किये हुए हैं।