फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: तिरछी से आए बेघरों ने कहा, प्रशासन बनाकर मकान बनाकर दे

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। दो माह पहले हुई भारी बारिश के चलते शहर के साथ लगते तिरछी में कई लोगों के घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसके चलते प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को रहने के लिए टेंट दिए गए थे, ताकि वह लोग उसमें रहकर अपना गुजारा कर सकें। जिस तरह से अब मौसम बदल रहा है और दिन व दिन सर्दी बढ़ रही है। उसी के चलते गांव के लोग सोमवार को डीसी कार्यालय पहुंचे जहां पर उन्होंने जल्द से जल्द मकान बनाकर दिए जाएं ताकि वह अपने परिवार को सर्दी से बचा सकें।
विज्ञापन

वहीं तारामणि ने बताया कि भारी बारिश के दौरान क्षेत्र में जिन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। उन्हें प्रशासन की ओर से रहने के लिए टेंट, राशन, कंबल दिए गए थे, लेकिन अब दिन ब दिन सर्दी बढ़ रही है और अब टेंटों में रहना उनके लिए मुश्किल हो रहा है। इसके चलते वह डीसी से मांग करते हैं कि उन्हें जल्द से जल्द मकान बना कर दिया जाए ताकि वह लोग सर्दी से बच सकें। उन्होंने कहा कि जिस तरह से अब सर्दी बढ़ रही है। उसके चलते अगर बारिश हो जाए तो टेंट में रहना बहुत मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने डीसी से मांग की कि उन्हें जमीन देकर उसमें कमरे बनाकर दिए जाएं, ताकि वह रोजाना बढ़ रही सर्दी से अपने परिवार को बचा सकें। इस मौके पर काफी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं व बुजुर्ग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें