उधमपुर। बट्टलबालिया से रौंदोमेल की ओर जाने वाले मार्ग पर यात्री वाहनों की संख्या कम होने के चलते स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि बट्टलबालियां से धार रोड, रामनगर, बट्टल, मजालता की ओर जाने के लिए शॉर्टकट रास्ता होने के चलते ज्यादातर लोग इसी रास्ते से आते-जाते हैं। हालांकि मौजूदा समय में इस मार्ग पर इक्का दुक्का ही यात्री वाहन चल रहे हैं। इसके चलते आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि कई बार स्थानीय लोगों के अलावा पूर्व सरपंच संसार सिंह ने बताया कि उधमपुर से धार रोड, मजालता, रामनगर की ओर जाने के लिए शॉर्टकट रास्ता होने के चलते काफी संख्या में लोग आते-जाते हैं, लेकिन यात्री वाहनों की संख्या कम होने के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि कई बार तो लोग पैदल ही आते जाते हैं। कई बार प्रशासन व एआरटीओ से मार्ग पर यात्री वाहनों की संख्या को बढ़ाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। उन्होंने एक बार फिर से प्रशासन से जल्द से जल्द क्षेत्र में यात्री वाहनों की संख्या को बढ़ाने की मांग की है, ताकि लोगों को आ रही समस्या से निजात मिल सके।