फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अस्पताल में लगा हैंडपंप खराब, तीमारदार हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। कस्बे के सीएचसी अस्पताल के बाहर वर्षों से लगा हैंडपंप खराब होने से उसका लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल में आने वाले तीमारदारों को भी पेयजल समस्या के कारण बाजार से पानी की बोतल खरीदनी पड़ती है। तीमारदारों ने कहा कि यदि हैंड पंप ठीक होगा तो लोगों को इससे काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

तीमारदारों में रवि कुमार, संजय सिंह, लियाकत अली ने कहा कि अस्पताल के बाहर जो हैंडपंप लगाया गया है उसका पानी एक तो स्वच्छ होगा और साथ ही ताजा भी होगा। हैंडपंप खराब होने के कारण लोगों को मजबूरन बाहर से मिनरल वाटर की बोतल लेनी पड़ती है। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या पर ध्यान देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें