उधमपुर। नगर परिषद जिला कोर्ट व डीसी दफ्तर परिसर में शौचालय का निर्माण करवाने जा रहा है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। हालांकि लोगों की तरफ से दोमेल चौक पर शौचालय बनाने की जा रही थी, लेकिन जगह न मिल पाने के कारण काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। अब पैसा लैप्स न हो जाए, इसके लिए नगर परिषद ने जिला कोर्ट और डीसी दफ्तर परिसर में शौचालय बनाने का फैसला किया है। इसके लिए 24 लाख रुपये मंजूर हो चुके हैं।
बता दें, कोर्ट परिसर व डीसी दफ्तर में शौचालय न होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसके चलते आने जाने वाले लोग कई बार प्रशासन से इस समस्या का समाधान करने की गुहार लगा चुके हैं। अब शौचालय बनने से काफी राहत मिलेगी।
कोट
परिषद की ओर से दोमेल चौक पर शौचालय बनाने को लेकर जगह न मिल पाने के कारण अब कोर्ट परिसर व डीसी दफ्तर परिसर में शौचालय बनवाया जाएगा। अगर हम आई हुई राशि को खर्च नहीं करते हैं तो पैसा लैप्स हो जाएगा। दोमेल चौक पर जगह का चयन होने के बाद वहां पर भी शौचालय बनाने का प्रयास किया जाएगा।
-सद्दाम हुसैन, सीईओ, नगर परिषद