फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कसूरी व मानी पंचायत में सिर्फ एक-एक यात्री बस, लोग हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। ब्लॉक घोरड़ी में पड़ती पंचायत कसूरी व मानी में एक-एक यात्री बस चलने से गांववासी काफी परेशान हैं। हालांकि कई बार गांववासी क्षेत्र में यात्री वाहनों की संख्या को बढ़ाने की सरकार व प्रशासन से मांग कर चुके हैं, लेकिन उसके बावजूद समस्या का समाधान आज तक नहीं हो सका। इसके चलते दोनों पंचायतों में रहने वाले तकरीबन 10 हजार के करीब लोग परेशान हैं। इतना ही नहीं दोनों पंचायतों के लोग कई बार एआरटीओ उधमपुर व प्रशासन से क्षेत्र में बसों की संख्या को बढ़ाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन आज तक सिवाए आश्वासन के कुछ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

गांववासियों ने बताया कि क्षेत्र से सुबह बस चलती है जो कि दोपहर के बाद उधमपुर से वापस आती है। इसके चलते गांवों के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संदर्भ में पूर्व सरपंच मदन लाल का कहना है कि दोनों पंचायतों में एक एक बस लगाई गई है जोकि नाकाफी है। इसके चलते दोपहर में अगर किसी को उधमपुर जाना पड़े तो उसे पहले तनाल जाना पड़ता है फिर वहां से उसे यात्री वाहन मिलता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में यात्री वाहनों की संख्या को बढ़ाने के लिए वह लोग पिछले काफी लंबे समय से प्रयास करते आ रहे हैं, लेकिन आज तक सिवाए आश्वासन के कुछ नहीं मिला। उन्होंने डीसी से क्षेत्र में एक और बस लगाने की मांग की है, ताकि लोगों को आ रही परेशानी से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें