फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डालसर से सुलगार खास तक बनेगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पीएमजीएसवाई विभाग की ओर से डालसर से सुलगार खास सलगेतर पनयाल तक 5 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है। इसके चलते विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। हालांकि मौजूदा समय में क्षेत्रवासी रोजाना 2.5 किलोमीटर पैदल आ जा रहे हैं। वहीं क्षेत्र में सड़क का निर्माण होनेे से तकरीबन 1 हजार से अधिक लोगों को इसका लाभ मिलेगा और कई पंचायतों का आपस में लिंक जुड़ेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि क्षेत्र में सड़क बनाने को लेकर पिछले काफी समय से गांववासी सरकार से मांग करते आ रहे थे। क्षेत्र में सड़क बनाने को लेकर विभाग की ओर से पिछले साल ही सर्वे कर डीपीआर बनाकर सरकार को भेजी दी गई थी। इसके चलते सरकार की ओर से क्षेत्र में सड़क बनाने की मंजूरी दे दी गई है। क्षेत्र में सड़क का निर्माण होने से गांववासियों में खुशी की लहर है। वहीं स्थानीय लोगों में करतार सिंह, शंकर सिंह, रमेश कुमार, गौरी शंकर, मदन लाल सहित अन्य का कहना है कि जिस क्षेत्र में सड़क न हो वहां पर कोई भी विकास कार्य नहीं हो सकते हैं, लेकिन अब उन्हें उम्मीद जगी है कि सड़क बनने से क्षेत्र में अन्य कई विकास कार्य भी होंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क बनाने की मांग वह लोग पिछले कई सालों से सरकार से करते आ रहे थे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़क न होने के चलते रोजाना उन्हें कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है, लेकिन अब क्षेत्र में सड़क का निर्माण होने से उन्हें इस समस्या से भी निजात मिलेगी।
कोट
विभाग की ओर से क्षेत्र में सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाने को लेकर टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। जैसे ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होती है वैसे ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-साहिल खजूरिया, जेई पीएमजीएसवाई विभाग

रिपोर्ट, परवेज खान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें