चिनैनी। कस्बे में भैया दूज के पावन अवसर पर लोगों की चहल-पहल देखने को मिली। मिठाई और उपहारों की दुकानों पर ज्यादा भीड़ देखी गई। भाइयों ने अपनी बहनों के लिए उपहार खरीदे तो बहनों ने मिठाइयों की खरीद की। बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर लंबी आयु की कामना की।