उधमपुर। पुलिस चौकी टिकरी की टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग टिकरी पर नाका जांच के दौरान कैंटर (यूपी26टी/2340) को रोका। यह कैंटर जम्मू से उधमपुर की ओर आ रहा था। जांच में 18 गोवंश लदे पाए गए। कैंटर को वाहन चालक मोहम्मद तारिक निवासी जखैनी चला रहा था। इस संबंध में थाना रेहंबल में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।