फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बट्टल बालिया से सनसू मार्ग पर बढ़ाए जाएं यात्री वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के साथ लगते बट्टल बालिया से सनसू की ओर जाने के लिए यात्री वाहनों की कमी के चलते पिछले काफी समय से ग्रामीण परेशान हैं। हालांकि कई बार गांववासी प्रशासन व संबंधित विभाग से क्षेत्र में यात्री वाहनों की संख्या बढ़ाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन आज तक सिवाए आश्वासन के उन्हें कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

वहीं स्थानीय लोगों में शमशेर सिंह, राकेश कुमार, सोहन लाल, बद्री नाथ, रमन शर्मा, गोविंद राम सहित अन्य का कहना है कि क्षेत्र में यात्री वाहनों की संख्या कम होने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सनसू से बट्टल बालिया व जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर जाने के लिए शार्टकट रास्ता होने के कारण ज्यादातर लोग इसी रास्ते से आते जाते हैं।
इतना ही नहीं क्षेत्र के कई युवा बट्टल बालिया में स्थित औघोगिक क्षेत्र में काम करने के लिए रोजाना आने जाने वाले लोगों को वाहनों की संख्या कम होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द क्षेत्र में यात्री वाहनों की संख्या को बढ़ाने की मांग की है, ताकि लोगों को आ रही समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें