फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जस्सर कोर्ट में सरकारी बस सेवा शुरू करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। उधमपुर से 28 किलोमीटर दूर जस्सर कोर्ट में स्थानीय लोगों की तरफ से लंबे समय से बस सेवा शुरू करने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

इसके लिए वह लोग कई बार प्रशासन के अधिकारियों के साथ-साथ एआरटीओ उधमपुर से भी मिल चुके हैं लेकिन उसके बावजूद आज तक क्षेत्र में बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है। लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र के साथ अन्य पंचायतें लगती हैं।
जिसके चलते क्षेत्र की आबादी भी काफी अधिक है। इस संदर्भ में पूर्व सरपंच रमेश सिंह का कहना है कि क्षेत्र में बस सेवा शुरू करने को लेकर वह कई बार प्रशासन से मांग कर चुके हैं लेकिन आज तक प्रशासन की ओर से एक भी बस क्षेत्र में नहीं लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, अगर क्षेत्र में सरकारी बस सेवा शुरू कर दी जाए तो क्षेत्र वासियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने प्रशासन से एक बार फिर से मांग करते हुए क्षेत्र में सरकारी बस सुविधा देने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें