रियासी। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से संत निरंकारी सत्संग भवन रियासी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 101 लोगों ने पहुंच कर रक्तदान किया। इसके साथ ही भवन में सत्संग का भी आयोजन हुआ। इसमें गुरु महिमा का गुणगान किया गया। शिविर का उद्घाटन जोनल इंचार्ज बीपी सिंह ने अन्य लोगों की मौजूदगी में किया। शिविर में मेडिकल कॉलेज जम्मू की टीम ने सहयोग किया।