उधमपुर। डेढ़ महीना पहले भारी बारिश के चलते मौगरी से लडा की ओर जाने वाली सड़क जगह जगह से क्षतिग्रस्त हो जाने के चलते वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है। इसके चलते क्षेत्र वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव वासियों ने कई बार प्रशासन से सड़क की मरम्मत करवाने की गुहार लगाई है, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
इस संदर्भ में पूर्व सरपंच कुंज लाल ने बताया कि लडा से मौगरी तक दूरी अधिक होने के चलते लोगों को पैदल आने-जाने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग व प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत का करवाने की मांग की है।