फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चनी मोड़ से लोअर सुनथा तक बनेगी सड़क, 7.40 करोड़ खर्च होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पीएमजीएसवाई विभाग की तरफ से चनी मोड़ से लोअर सुनथा तक 3.5 किलोमीटर तक 7 करोड़ 40 लाख की लागत से सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। इसको लेकर विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर दिया गया है। इस सड़क के बनने से क्षेत्र वासियों के अलावा अन्य कई पंचायतों के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि स्थानीय लोग क्षेत्र में सड़क बनाने को लेकर कई बार सरकार व प्रशासन से गुहार लगा चुके थे। अब सड़क बनने की मंजूरी मिलने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों में शाम लाल, बंसी लाल, सुनीता देवी, बबली देवी, रविंद्र सिंह, गौरी शंकर का कहना है कि क्षेत्र में सड़क न होने के चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क बनने से कई अन्य विकास कार्य भी किए जाएंगे। उन्होंने सरकार व प्रशासन का आभार व्यक्त किया। दूसरी ओर विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है और जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।
कोट
विभाग की ओर से क्षेत्र में सड़क बनाने को लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा ताकि लोगों को आ रही परेशानी से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अश्विनी कुमार, जेई, पीएमजीएसवाई विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें