फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जीएमसी की ओपीडी में बच्चों के विशेषज्ञ डॉक्टर के देरी से आने से लोग परेशान

विज्ञापन
जीएमसी की ओपीडी में बच्चों के  डॉक्टर का इंतजार करते मरीज व अ​भिभावक। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
उधमपुर। जीएमसी अस्पताल में बुधवार सुबह जिले के विभिन्न क्षेत्रों से अपने बच्चों का इलाज करने के लिए पहुंचे लोग परेशान हुए। कारण यह रहा कि बच्चों के विशेषज्ञ डॉक्टर देरी से पहुंचे। हालांकि ओपीडी में जूनियर डॉक्टर बच्चों की जांच कर रहे थे।
विज्ञापन

कुलदीप कुमार, प्रवीण कुमार, जगदेव सिंह सहित अन्य का कहना है कि वह सुबह 10 बजे से अपने बीमार बच्चों को चेक करवाने के लिए आए थे लेकिन ढाई घंटे बीत जाने के बाद भी डॉक्टर के न आने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से इस मामले पर कड़ा संज्ञान लेने की मांग की है।
इस संदर्भ में बच्चों के विशेषज्ञ डॉक्टर दीपक का कहना है कि सुबह वह वार्ड में राउंड कर रहे थे, जबकि उस दौरान एक और बच्चों के विशेषज्ञ डॉक्टर शाहनवाज ओपीडी में आए हुए बच्चों की जांच कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वार्ड में राउंड करने में दो ढाई घंटे का समय लग गया। इसके बाद वह ओपीडी में आए और वहां बच्चों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें