फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बारिश से डुडू में सड़कों की हालत खस्ता, जल्द मरम्मत करवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले के डुडू क्षेत्र में हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया। रामनगर और बसंतगढ़ की ओर जाने वाली सड़कें पूरी तरह से खराब हो चुकी हैं। डुडू के पूर्व सरपंच हंसराज ठाकुर ने बताया कि सड़क पर कई जगह भूस्खलन हुआ है, जिससे यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। उन्होंने बताया कि मार्ग पर चार-पांच छोटी गाड़ियां और बसें भी फंसी हुई हैं।
विज्ञापन

सरपंच ने विशेष रूप से प्रशासन और पीएमजीएसवाई से अपील की है कि डुडू से लेकर सुद्धमहादेव और रामनगर से शिवगली तक की सड़कों की मरम्मत कार्य को शीघ्र शुरू किया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि लाटी में जो अस्थायी पाइपें लगाई गई थीं, वह भी भारी बारिश में बह गई, जिससे स्थानीय लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। इसके अलावा सरपंच ने उपायुक्त से आग्रह किया कि लाटी पुल, जिसे सेना के हवाले किया गया था उसका निर्माण कार्य को भी जल्द से जल्द शुरू किया जाए। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में हो रही बारिश और भूस्खलन को देखते हुए सड़क मरम्मत का कार्य शुरू किया जाए, ताकि यातायात फिर से बहाल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें