फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सफाई के दौरान करंट लगने से सुरक्षा कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुुर। बुधवार सुबह जिले के मुख्य पोस्ट आफिस में एक दर्दनाक हादसा पेश आया। इसमें एक सुरक्षा कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। सुरक्षाकर्मी पिछले कई सालों से इसी डाकघर में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुरक्षाकर्मी सुबह रोजाना की तरह ड्यूटी पर आया था। साफ-सफाई का काम कर रहा था। घटना उस समय हुई जब वह पेड़ पर चढ़ कर पेड़ की टहनियां काटने का प्रयास कर रहा था और ऊपर से जा रही हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वहीं पर बेहोश होकर गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उपचार के लिए जीएमसी पहुंचाया, लेकिन डाक्टराें द्वारा जांच करने पर उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अंग्रेज सिंह (42) मूल निवासी लांदर मौजूदा समय में पिछले कई सालों से जिब क्षेत्र में रह रहा था और डाकघर में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था। स्थानीय लोगों और डाकघर कर्मचारियों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें