फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बारिश ने बढ़ाया ठंड का पारा, कई जगह पस्सियां गिरने से लिंक मार्ग मुख्यालय से कटे

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। लगातार दो दिन हुई भारी बारिश से जनजीवन एक बार फिर से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बारिश के कारण कई इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था भी कुछ देर के लिए प्रभावित हुई। हालांकि मौसम साफ होते ही यातायात व्यवस्था को सुचारू कर दिया गया, लेकिन कुछ लिंक मार्गों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया।
विज्ञापन

रामबन-बनिहाल और उधमपुर से चिनैनी-नाशरी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर शूटिंग स्टोन और भूस्खलन हुआ, जिससे सड़क पर मलबा जमा हो गया है। इससे वाहनों की आवाजाही कुछ देर के लिए ठप हो गई थी। मंगलवार को हैवी वाहनों को घाटी से जम्मू की ओर से छोड़ा गया जबकि छोटे वाहनों की दोनों ओर आवाजाही सुचारू कर दी गई है। उधमपुर के खैरी, थर्ड और नाशरी इलाके में मलबा आने से कुछ देर के लिए यातायात व्यवस्था प्रतावित हुई थी। हालांकि दोपहर के समय मौसम साफ हो गया। यात्रियों और वाहनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उधमपुर के जखैनी चौक पर बड़ी गाड़ियों को रोका गया है और एकतरफा यातायात के चलते उधमपुर से बड़े वाहनों को आगे घाटी की ओर जाने की अनुमति नहीं दी गई। ट्रैफिक पुलिस ने एहतियात के तौर पर एडवाइजरी जारी कर जनता से अपील की है कि मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही यात्रा की योजना बनाएं। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी लगातार मलबा हटाने और रास्ते को फिर से सुचारु रखने के प्रयास में जुटे हुए हैं। मशीनों की मदद से भूस्खलन के कारण गिरे पत्थरों और मिट्टी को हटाया जा रहा है, लेकिन बारिश के दौरान राहत और मरम्मत कार्यों में बाधा पैदा हुई।
ठंड का पारा चढ़ा
वहीं बारिश के कारण ठंड का पारा भी चढ़ना शुरू हो गया है। ऊपरी इलाकों में बर्फबारी से निचले इलाकों में बर्फीली ठंड का अहसास होने लगा है। लोगों ने भी ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। पिछले दो दिन हुई बारिश से तापमान में काफी गिरावट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

कुछ लिंक मार्गों पर भूस्खलन

जिला मुख्यालय को जोड़ने वाले कुछ दूरदराज पहाड़ी इलाकों में कई इलाकों में पस्सियां गिरने से लिंक मार्गों पर भी यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है। उधमपुर से लाटी रोड पर भी भूस्खलन के कारण वाहनों की आवाजाही बंद हुई है। 26 अगस्त के बाद पिछले दो दिनों में हुई मुसलाधार बारिश और बादलों की गड़गड़ाहट से आम आदमी को फिर से चिंता सताने लगी थी लेकिन मंगलवार दोपहर धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
कोटजम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ वाहनों को छोड़े जाने के चलते जम्मू और काजीकुंड से छोटे वाहनों को रोका गया था, लेकिन बड़े वाहनों के क्लीयर होने पर छोटे वाहनों को भी रवाना कर दिया गया। मौजूदा समय में राजमार्ग पर एकतरफा ट्रैफिक प्रणाली सुचारू रूप से जारी है।
विज्ञापन

- जतिंद्र सिंह, डीएसीपी ट्रैफिक नेशनल हाईवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें