उधमपुर। शहर के वार्ड नंबर 20 में रहने वाले युवक रिंकू कुमार पुत्र काकू राम ने अपने ही घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
युवक की माता ने बताया कि उनका बेटा किसी का ऑटो चलाता था। उसका ऑटो मोहल्ले में ही रहने वाले एक युवक ने अपने पास रख लिया था। इसके चलते सुबह उनके बेटे ने ऑटो लाने के लिए उस युवक के घर भेजा था। जब वह लौटी तो तो देखा कि उनके बेटे ने पंखे से फंदा लग लिया था।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।