कटड़ा। पैथल ब्लॉक की सूल पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व सरपंच लाल सिंह के नेतृत्व में श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा विधायक बलदेव राज शर्मा से मुलाकात की। पमोट गांव की क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण का मुद्दा उठाया और ज्ञापन सौंपा। विधायक बलदेव राज शर्मा ने गांव के लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की और बीडीओ पैथल को पत्र लिखकर सड़क मरम्मत के लिए अनुमान तैयार करने के निर्देश दिए।
विधायक ने आश्वासन दिया कि जैसे ही अनुमान प्राप्त होगा, अपने सीडीएफ से आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।