फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: करवाचौथ पर पत्नियों के लिए सोने व चांदी के उपहार खरीदनें में जुटे पति

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। करवाचौथ पर्व को लेकर बाजारों में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। इसमें जहां कई दिन पहले से ही महिलाएं साज-सज्जा और पर्व से संबंधित चीजों की खरीददारी में जुटी हैं तो वहीं पतियों में भी अपनी पत्नियों के लिए बढि़या और मनभावन उपहारों की खरीददारी को लेकर व्यस्तता देखी जा रही है। ज्वैलरी की दुकानों में भारी भीड़ नजर आ रही है। इससे दुकानदारों को भी बढि़या कारोबार की आस है।
विज्ञापन

स्वर्णकारों के मुताबिक करवाचौथ के उपलक्ष्य में चांदी की पायल, सोने की अंगूठी, कान की बाली, सोने व चांदी की चूड़ियां और अन्य कीमती उपहारों की मांग काफी बढ़ गई हैं। कई पति अपनी पत्नियों के लिए सरप्राइज गिफ्ट भी खरीद रहे हैं। इनमें डिजाइनर गहनों से लेकर अन्य कीमती उपहार शामिल हैं।
स्वर्णकारों का कहना है कि 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,22,500 रुपये और 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,12,900 रुपये के आसपास है। इसी तरह एक किलो चांदी की कीमत 1,52,500 रुपये तक पहुंच चुकी है। इसके बावजूद करवाचौथ पर दुकानों में रौनक नजर आने लगी है। खासतौर पर महिलाओं में पायल, अंगूठी जैसी चीजें आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इसके चलते ज्यादातर पति अपनी पत्नियों के लिए चांदी की पायल, सोने की अगूंठी और चूड़ियों जैसे उपहार खरीद रहे हैं। बाजारों में इन्हीं उपहारों की ज्यादा बिक्री हो रही हैं।
विज्ञापन

कोट
सोने-चांदी के रेट बीते कुछ महीनों से लगातार बढ़ रहे हैं और अभी भी इनकी कीमतें बेकाबू हैं। इससे बीते कुछ समय से ग्राहक मिलना तक मुश्किल हो रहे थे, लेकिन अब करवाचौथ और आगे आने वाले त्योहार की खरीददारी को लेकर फिर से ग्राहक पहुंचना शुरू हो गए हैं। यह अच्छे कारोबार का शुभ संकेत है और हमें हर साल इन तीन महीनों के त्योहारी सीजन का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार भी ग्राहकों की आमद से अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन

-जोगिन्दर वर्मा, जिला अध्यक्ष, स्वर्णकार संघ उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें