चिनैनी। क्षेत्र में रविवार रात से जारी बारिश से ठंड में भारी इजाफा हो गया है। सर्दियों की पहली बारिश ने ही लोगों को गर्म कपड़े पहनने को मजबूर कर दिया। रविवार रात को गरज के साथ क्षेत्र में तेज बारिश शुरू हो गई, तेज बारिश के चलते लोगों द्वारा लगाए गए पंखे व कूलर लोगों ने बंद कर दिए। वहीं सोमवार को भी दिन भर बारिश जारी रही जिससे ठंड में भारी इजाफा हो गया।