फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बाहरी राज्यों से आकर सामान बेचने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
नगर परिषद के सीईओ से मिलने पहुंचे व्यापार मंडल के प्रधान व स्थानीय दुकानदार। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
उधमपुर। बाहरी राज्यों से वाहनों में सामान लाकर शहर में बेचने वालों से स्थानीय दुकानदार काफी परेशान हैं। शनिवार को व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी की अध्यक्षता में स्थानीय दुकानदार व मंडल के अन्य पदाधिकारी नगर परिषद के सीईओ से मिले। सीईओ ने इन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

प्रधान ने सीईओ को बताया कि पहले ही व्यापार काफी मंदा है। ऊपर से बाहरी राज्यों से लोग वाहनों में सामान लाकर शहर के विभिन्न चौक चौराहों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर बेच रहे हैं। इसके चलते दुकानदारों का व्यापार काफी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब लोगों के घरों में उन्हें सामान मिलेगा तो फिर लोग शहर में आकर क्यों खरीदारी करेंगे। उन्होंने सीईओ से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग की है, ताकि शहर के दुकानदारों का व्यापार प्रभावित न हो। इस संदर्भ में सीईओ नगर परिषद सद्दाम हुसैन ने कहा कि परिषद इन लोगों पर सख्त कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें