कटड़ा। जिला रियासी पुलिस की तरफ से सिविक एक्शन प्रोग्राम के अंतर्गत क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ एसएसपी रियासी परमवीर सिंह ने किया। उद्घाटन मैच बाबा अगर जितो क्रिकेट क्लब और नित्यानंद पैंथल क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इसमें अगर जितो क्लब विजेता रहा।
पहले बल्लेबाजी करते हुए बाबा अगर जितो की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 125 रन बनाए। टीम की ओर से रोहित ने 5, सूर्यांश ने 4, जानू ने 1, विशाल ने 35, ट्रिपल डोगरा ने 0, जगजीत ने 16, शगुन ने 16, सुरेंद्र ने 1 और विकास ने 20 रन का योगदान दिया। वहीं 6 रन अतिरिक्त के रूप में मिले।
नित्यानंद पैंथल की ओर से अजीत ने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट, शुभम ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट, अनूप सिंह ने 4 ओवर में 18 रन देकर 1 विकेट और अनुबंध सिंह ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नित्यानंद पैंथल क्रिकेट क्लब की टीम 17.3 ओवर में 10 विकेट खोकर केवल 79 रन ही बना पाई। टीम की ओर से अनूप ने 4, सनी ने 12, केशव शून्य पर आउट हुए, शुभम ने 7, अजीत ने 24, नीतीश ने 2, अयूब और ईश्वर ने 0 तथा अन्य खिलाड़ियों ने भी छोटा योगदान दिया। इस तरह बाबा आगार जितो क्रिकेट क्लब ने यह मुकाबला 46 रनों से जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। मैच में शानदार प्रदर्शन करने पर मोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्होंने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट झटके। इस अवसर पर एसपी रियासी परमबीर सिंह, एसपी कटड़ा विपिन चंद्रन, डीएसपी कटड़ा डॉ. भीष्म दुबे, इंस्पेक्टर ख्यातिमान खजूरिया, स्पोर्ट्स क्लब की प्रधान संतोष डोगरा, सरपंच दिक्षा देवी, सरपंच रवि, पार्षद रवि नाग, क्लब के सदस्य रमणीक, नवादा राशिद, राही हनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दुर्गा पब्लिक शिक्षा निकेतन के बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।