फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बाजारों में मेहंदी कारीगरों की बुकिंग शुरू, मधुबनी, राजस्थानी डिजाइन ज्यादा भा रहे

विज्ञापन
करवाचौथ के चलते बाजार में सजने लगी महंदी की दुकानें। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
उधमपुर। करवाचौथ को लेकर महिलाएं उत्साहपूर्वक खरीदारी में लगी हुई हैं। शृंगार का सामान और सूट खरीदने के साथ महिलाएं हाथों और पैरों में मेहंदी सजाने के लिए भी बुकिंग कर रही हैं।
विज्ञापन

इस बार महिलाओं में खासतौर पर मधुबनी, राजस्थानी और गुजराती मेहंदी के डिजाइन आकर्षण का केंद्र बने हुए है। इसके चलते बाजारों में इनकी बुकिंग ज्यादा हो रही हैं। करवाचौथ में मेहंदी लगाने का विशेष महत्व माना जाता है। बाजारों में तरह तरह के मेहंदी के डिजाइन की दुकानें सजी हुई हैं। इनमें मधुबनी, राजस्थानी, गुजराती, मोर और अरबी जैसे डिजाइन शामिल हैं। बाजारों में गुजराती मेहंदी के डिजाइन की कीमत 100 से 2500 रुपये, राजस्थानी 500 से 1500 रुपये, अरबी 200 से 2500 रुपये, मधुबनी 2100 से 3000 रुपये और मोर 1500 से 15000 रुपये तक है। कई महिलाएं अरबी और राजस्थानी मेहंदी की बुकिंग करवा रही हैैं। इतना ही नहीं बाजारों में मधुबनी मेहंदी का डिजाइन भी महिलाओं को भा रहा है। इसके चलते महिलाएं ज्यादातर इसी डिजाइन की बुकिंग कर रही हैं।
काली मेहंदी से परहेज करें : यदि मेहंदी लगाने से किसी को एलर्जी या खुजली हो तो नारियल का तेल व नींबू का रस लगाना चाहिए। काली मेहंदी को लगाने से रैशेज या छाले देखने को मिलते हैं, इस मेहंदी को लगाने से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें