फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जिला अस्पताल परिसर में 16वें दिन भी जारी रहा धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिला अस्पताल में डॉक्टरों व स्टाफ की कमी को दूर करने की मांग को लेकर धरना 16वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान धरने पर बैठे लोगों ने जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कुछ दिन पहले मौके पर आए निदेशक स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को एक सप्ताह के भीतर डॉक्टर भेजने का आश्वासन दिया था लेकिन दस दिन बीत जाने के बाद भी कुछ नहीं हुआ, कोई भी डॉक्टर नहीं पहुंचा। धरने का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के युवा नेता करनदीप सिंह ने बताया कि वह लोग मरीजों की सुविधा के लिए डॉक्टरों की कमी दूर करने की मांग कर रहे हैं। विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं होने के कारण ज्यादातर मरीजों को जम्मू रेफर कर दिया जाता है। लोगों को उपचार की बेहतरीन सुविधा नहीं मिल रही है। उन्होंने बताया कि धरने में रोजाना लोग शामिल हो रहे हैं। अब लोगों के सब्र का बांध टूटने लगा है। जल्द ही डॉक्टर नियुक्त नहीं हुए तो लोग सड़कों पर उतर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें